मौज मस्ती के लिए स्टूडेंट बन गया चोर, पुलिस ने वाहन सहित पकड़ा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मौज मस्ती के लिए स्टूडेंट बन गया चोर, पुलिस ने वाहन सहित पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  मौज-मस्ती के लिए किशोरवयीन विद्यार्थी वाहन चोर बन गया। सोमवार को अपराध शाखा के यूनिट क्र. चार की टीम ने उससे चोरी का एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। इमामवाड़ा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। विद्यार्थी 16 वर्ष का है और अध्ययनरत है। उसके पिता सुपरवाइजर है। सोमवार को जाटतरोड़ी परिसर में गश्त के दौरान विद्यार्थी पुलिस के हाथ लगा। उसके पास दोपहिया वाहन था। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने साथी की मदद से हुड़केश्वर क्षेत्र से यह वाहन चोरी किया था। जिसे वह बेचने वाला था। इस रुपए से वह मित्रों के साथ होटल में खाना-पीना और मौज-मस्ती करने वाला था। वाहन जब्त किया गया है। जांच जारी है। 

कार में युवक ने तोड़ा दम, हृदयाघात की आशंका
अजनी थानांतर्गत एक व्यक्ति कार में मृत पाया गया है। प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात के चलते उसकी मौत होने का कयास लगाया जा रहा है। प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। एलआईजी क्वार्टर नंबर 22-4 निवासी अभय चंद्रयान (59) था। रविवार की शाम 7 बजे अभय अपनी कार क्र.एमएच 49 बी 8139 चलाते हुए बाहर से घर आया। घर के सामने कार खड़ी करते समय अचानक वह कार में ही बेहोश हो गया। इसके तत्काल बाद उसे मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु होने की पुष्टि की। मृत्यु के कारण का पता नहीं चला है।
      
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन चालक मिथुन जाधव (28) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सूत गिरणी के पीछे, प्रभाग क्र. 10, वानाडोंगरी निवासी मिथुन सुभाष जाधव गत 16 मई को रात करीब 11 बजे सीताबर्डी से दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 33- 1360 से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान एमआईडीसी स्थित बालाजी नगर बस स्टाप के सामने, हिंगना रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मिथुन को लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एमआईडीसी पुलिस ने फरार अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।  

Created On :   18 May 2021 3:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story