- Home
- /
- दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए...
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए छात्र की डूबने से मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गिट्टीखदान क्षेत्र में पिटेसुर खदान में दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक का नाम राेहित फूलचंद भिसेन (18) है। राेहित को तैरना नहीं आता था। दोस्तों ने उसे खदान में तैरने से मना भी किया था। बावजूद वह पहले घुटने तक पानी में उतरा। उसके बाद गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। उसे पानी में से किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत चुकी थी। घटना 30 मई को शाम करीब 4 बजे हुई।
मना करने के बाद भी पानी में उतरा
पुलिस के अनुसार कोराडी नाका निवासी फूलचंद भिसेन का बेटा रोहित अपने 7-8 दोस्तों के साथ पिटेसुर खदान इलाके में घूमने गया था। रोहित 12वीं कक्षा का छात्र था। सभी दोस्तों खदान में नहाने के लिए उतरे। चूंकि, रोहित को तैरना नहीं आता था, इसलिए उसे दोस्तों ने पानी में उतरने से मना किया, लेकिन रोहित नहीं माना। जब वह पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने बाहर निकाला लेकिन मर चुका था उसके कुछ तैराक दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। उसे पानी बाहर निकाला। उसके पेट से पानी निकाला, लेकिन रोहित बच नहीं पाया। घटना की सूचना मिलने पर गिट्टीखदान थाने के उप-निरीक्षक वाकलेकर सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
टाटा एस की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक की मौत
पारडी-भंडारा रोड पर हल्दीराम कंपनी के पास सोमवार को तड़के टाटा एस वाहन की टक्कर से पलटे ऑटो में सवार चालक की मौत हो गई। 5 महिलाएं और एक व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना 31 मई को तड़के करीब 4 बजे हुई। पुलिस के अनुसार ग्राम गारला, कामठी निवासी प्रल्हाद ठवकर (45), तड़के करीब 4 बजे ऑटो (एम.एच.-40-0074) में पारडी की ओर आ रहे थे। ऑटो में 5 महिलाएं भी सवारी थीं। पारडी-भंडारा रोड पर हल्दीराम कंपनी के पास तेज रफ्तार टाटा एस वाहन (एम.एच.-49-ए.टी.-5908) के चालक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया और ऑटो चालक गणेश लांडे (40), परसाल, कामठी निवासी, प्रल्हाद ठवकर व पांचों महिलाएं जख्मी हो गए। गंभीर घायल गणेश लांडे ने मेयो अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रल्हाद की शिकायत पर पारडी पुलिस ने टाटा एस के फरार चालक पर मामला दर्ज किया है।
Created On :   1 Jun 2021 12:40 PM IST