महाराष्ट्र शिक्षण प्रसारक मंडल के उपाध्यक्ष ने छात्रा से किया रेप, जबरन कराया गर्भपात

student girl rape and abortion in Marathwada Shikshan Prasarak Mandal
महाराष्ट्र शिक्षण प्रसारक मंडल के उपाध्यक्ष ने छात्रा से किया रेप, जबरन कराया गर्भपात
महाराष्ट्र शिक्षण प्रसारक मंडल के उपाध्यक्ष ने छात्रा से किया रेप, जबरन कराया गर्भपात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चंद्रपुर के प्रसिद्ध महाराष्ट्र शिक्षण प्रसारक मंडल के उपाध्यक्ष द्वारा नागपुर निवासी 22 वर्षीय ग्रैजुएट छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उपाध्यक्ष आंबटकर के खिलाफ सोनेगांव थाने में दुष्कर्म, अवैध गर्भपात कराने के अलावा विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। सोेनेगांव थाने का एक पुलिस दल आरोपी की तलाश में  चंद्रपुर गया था। फरार आरोपी के चंद्रपुर स्थित निवास स्थान एवं अन्य ठिकानों पर छापे मारे। इस संबंध में  प्रेस कांफ्रेंस में पीड़िता ने आरोपी पीयूष आंबटकर  व उसके पिता संस्थाध्यक्ष सह आरोपी पांडुरंग आंबटकर तथा अमोल रघाटाटे पर कई आरोप लगाए हैं। 

यह है पूरा मामला
बताया जाता है कि नागपुर निवासी  22 वर्षीय छात्रा का चंद्रपुर के पठानपुरा निवासी एवं महाराष्ट्र शिक्षण प्रसारक मंडल के उपाध्यक्ष पीयूष आंबटकर से डेढ़ वर्ष  पहले परिचय हुआ। इस बीच शादी का झांसा देकर पीयूष पीड़िता को नागपुर के सेंटर प्वाइंट होटल के पीछे स्थित अपने फ्लैट पर ले जाकर उसका शोषण करता रहा। पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने गर्भपात करवाने को कहा। पीड़िता ने यह बात पांडुरंग आंबटकर को बताई, तो उन्होंने भी गर्भपात करवाकर व मुआवजा देने की बात कहकर मामला दबाने का प्रयास किया।  जब पीड़िता गर्भपात के लिए नहीं मानी तो पांडुरंग आंबटकर, अमोल रघाटाटे व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी किशन पवार ने पीड़िता के माता-पिता से मिलकर उन्हें समझाया। उसके बाद रक्त जांच करवाने के बहाने से पीड़िता को नागपुर के विम्स अस्पताल में लाया गया। वहां उसका गर्भपात करवाए जाने का आरोप है। पीड़िता ने माता-पिता के साथ 19 अक्टूबर की देर रात सोनेगांव थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। 

माता-पिता को जान से मारने की धमकी 
चंद्रपुर मनसे की शहराध्यक्ष प्रतिमा ठाकुर व जिलाध्यक्ष सुनीता गायकवाड़, माया मेश्राम आदि महिलाओं के सहयोग से आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, अवैध गर्भपात व एट्रासिटी का मामला दर्ज किया जा सका। यह जानकारी पांडुरंग आंबटकर तक पहुंची तो उन्होंने रात करीब 1 बजे घर लौट रहे पीड़िता के माता-पिता को रोककर जान से मारने की धमकी दी। तीनों आरोपी फरार बताए जाते हैं। मामले की जांच सोनेगांव की महिला पुलिस उपनिरीक्षक एन.के. कदम कर रही हैं।

Created On :   22 Oct 2018 1:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story