- Home
- /
- राज्य स्तरीय हेमर थ्रो प्रतियोगिता...
राज्य स्तरीय हेमर थ्रो प्रतियोगिता में छात्र सुखपाल ने जीता कांस्य पदक

By - Bhaskar Hindi |22 Dec 2022 11:40 AM IST
पन्ना राज्य स्तरीय हेमर थ्रो प्रतियोगिता में छात्र सुखपाल ने जीता कांस्य पदक
डिजिटल डेस्क पन्ना। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राजधानी भोपाल स्थित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के हेमर थ्रो इवेन्ट मेंं छत्रसाल महाविद्यालय के छात्र सुखपाल सिसोदिया को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। एम प्रथम वर्ष के छात्र सिसोदिया ने इसके पूर्व १२ से १४ दिसंबर तक महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर के खेल मैदान मेें आयोजित संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत हेमर थ्रो तथा डिस्क थ्रो इवेन्ट में स्वर्ण पदक जीता था। महाविद्यालय के छात्र की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. हरिशंकर शर्मा, खेल अधिकारी धर्मेन्द्र यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र को शुभकामनाए दी है तथा उसकी उपलब्धि को महाविद्यालय के साथ जिले को उपलब्धि मिली है।
Created On :   22 Dec 2022 5:10 PM IST
Next Story