IIT में स्टूडेंट्स ने सोलर लैम्प के साथ बनाया कीर्तिमान, छेड़ी मुहिम

Students made a big record to make solar lamps
IIT में स्टूडेंट्स ने सोलर लैम्प के साथ बनाया कीर्तिमान, छेड़ी मुहिम
IIT में स्टूडेंट्स ने सोलर लैम्प के साथ बनाया कीर्तिमान, छेड़ी मुहिम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गांधी जयंती के मौके पर IIT मुंबई में देशभर से जुटे छात्रों 850 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने स्टूडेंट सोलर एम्बेसडर (एसएसए) कार्यशाला में भाग लेकर पर्यवारण संरक्षण का वीणा उठाया। देशभर के 120 स्कूलों के 5700 बच्चों ने सोलर लैम्प के साथ एक कीर्तिमान बनाया। 1500 प्रशिक्षकों और 823 प्रशिक्षण केन्द्रों की सहायता से इन छात्रों ने सोलर लैम्प असेंबलिंग सीखा। इस कार्यशाला में पंजाब से केरल तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही कई दिव्यांग छात्र भी शामिल हुए।

यह कार्यशाला भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, IIT मुंबई, स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन, सोल्स एवं टेकफेस्ट IIT मुंबई के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छ उर्जा को बढ़ावा देना था। इन 5700 विद्यार्थियों को 350 विशेष प्रशिक्षकों ने सोलर लैम्प्स की असेंबलिंग के लिए प्रशिक्षित किया। ये छात्र खुद द्वारा तैयार सोलर लैम्प्स का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई के लिए कर पाएंगे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल काकोडकर  रहे। इस मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा की इस प्रकार के प्रायोगिक कार्यक्रमों को स्कूलों के पाठ्यक्रमों में शामिल करना चाहिए। IIT मुंबई के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी के अनुसार देश भर के 1.25 लाख और मुंबई में 5700 विद्यार्थियों की उपस्थिति एक विश्व कीर्तिमान था। साथ ही साथ इन बच्चों ने यहां बहुत कुछ सीखा और हमें विश्वास हैं की ये अपनी रचनात्मक क्षमता से भविष्य में भी स्वच्छ उर्जा का प्रयोग करते रहेंगे।
 

Created On :   2 Oct 2018 8:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story