उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना के छात्र-छात्राओं ने सीएम राईज विद्यालय पन्ना की शैक्षणिक विजिट की

Students of Excellence School Panna made an educational visit to CM Rise School Panna
उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना के छात्र-छात्राओं ने सीएम राईज विद्यालय पन्ना की शैक्षणिक विजिट की
पन्ना उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना के छात्र-छात्राओं ने सीएम राईज विद्यालय पन्ना की शैक्षणिक विजिट की

डिजिटल डेस्क पन्ना। शासन की मंशा अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र सीएम राइस विद्यालय पन्ना में पहुंचकर वहां की शैक्षणिक विजिट करें। जिस पर आज आर.पी. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना के छात्रों द्वारा सीएम राईज विद्यालय पन्ना की शैक्षणिक विजिट की तथा छात्रों ने स्पोट्र्स कक्ष में पहुंचकर टेबल टेनिस एवं कैरम का अभ्यास किया। खेल मैदान में पहुंचकर सीएम राइस विद्यालय के छात्रों के साथ 6-6 ओवर का क्रिकेट मैच खेला। सीएम राइज विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय समापन पश्चात राष्ट्रगान बैंड बाजे ध्वनि के साथ किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने सीएम राइज विद्यालय पहुंचकर अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचरण किया। विद्यार्थियों में सामाजिक एकता एवं भाईचारा का विकास परस्पर विद्यालयों के समन्वय के द्वारा  स्थापित होता है। सीएम राइस विद्यालय के  प्राचार्य जयकरण पटेल एवं समस्त विद्यालय परिवार का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ। शैक्षणिक भ्रमण में उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना से शिक्षक सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी एवं शक्ति सिंह छात्रों के साथ मार्गदर्शी शिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। संपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण का मार्गदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्रीमती जान्हवी खरे द्वारा किया गया।  

Created On :   23 Nov 2022 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story