मुंबई लोकल ट्रेन में स्टंट करते लड़कों का वीडियो वायरल, GRP ने किया गिरफ्तार

stuntman arrested of Local train, GRP activated after viral video
मुंबई लोकल ट्रेन में स्टंट करते लड़कों का वीडियो वायरल, GRP ने किया गिरफ्तार
मुंबई लोकल ट्रेन में स्टंट करते लड़कों का वीडियो वायरल, GRP ने किया गिरफ्तार
हाईलाइट
  • पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • दूसरे यात्रियों की जिंदगी खतरे में डालते नजर आ रहे हैं।
  • मायानगरी मुंबई में कुछ लड़के चलती हुई लोकल ट्रेन में जानलेवा स्टंट करते नजर आए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मायानगरी मुंबई में कुछ लड़के चलती हुई लोकल ट्रेन में जानलेवा स्टंट करते नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। चलती लोकल ट्रेन में स्टंटबाजी करते हुए ये सभी लड़के अपनी और दूसरे यात्रियों की जिंदगी खतरे में डालते नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने प्लेटफॉर्म पर खड़े एक यात्री का मोबाइल भी छीन लिया था। आरोपियों ने खुद पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसी वीडियो की मदद से रेलवे पुलिस (GRP) ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद अली शेख (19), मोहम्मद जायेद शेख(19), रोहित चौरसिया (20) और शहबाज मोहम्मद खान (18) हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वह मोबाइल बरामद कर लिया है जिसे उनमें से एक ने प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री से छिना था। आरोपियों ने हार्बर लाइन के स्टेशनों चूनाभट्टी और जीटीबी नगर के बीच स्टंट किया था।

स्टंटबाजी के दौरान एक आरोपी ने खुद पूरी घटना का वीडियो बनाया था। जिसमें वीडियो बना रहे आरोपी के पीछे उसका एक साथी एक शख्स से मोबाइल छीनता नजर आता है। इस दौरान एक और आरोपी मोबाइल ले लो, ले लो कह कर अपने साथी को अपराध के लिए प्रोत्साहित करता है। वीडियो वायरल होने के बाद वडाला रेलवे पुलिस ने आईपीसी की धारा 392, 34 और महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 37(1)(क), 135 के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। रेलवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीन आरोपी कुर्ला जबकि एक ठाणे का रहने वाला है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Created On :   2 Aug 2018 2:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story