- Home
- /
- 23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में...
23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में शस्त्र जमा कराएँ -
By - Aditya Upadhyaya |20 Dec 2021 8:06 AM GMT
मंडला 23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में शस्त्र जमा कराएँ -
डिजिटल डेस्क, मंडला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार मण्डला जिले के समस्त जनपद पंचायत क्षेत्रों के पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम 4 दिसम्बर 2021 के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र, वार्ड क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मण्डला जिले के अनुज्ञप्तिधारियों की अनुज्ञप्ति आर्म्स एक्ट 1959 के अंतर्गत निलंबित करते हुए अनके शस्त्र 23 फरवरी 2022 तक निकटस्थ थाने में जमा कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Created On :   20 Dec 2021 10:01 AM GMT
Next Story