नागपुर में सरसंघचालक से मिले सुब्रमण्यम स्वामी

Subramanian Swamy meets Sarsanghchalak in Nagpur
नागपुर में सरसंघचालक से मिले सुब्रमण्यम स्वामी
नागपुर में सरसंघचालक से मिले सुब्रमण्यम स्वामी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विविध मुद्दों पर बेबाक बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी  शहर में पहुंचे। महल स्थित संघ मुख्यालय में उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। सरसंघचालक से चर्चा के बारे में अाधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि डॉ. स्वामी भाजपा के कुछ विषयों पर बढ़ती असहमति को लेकर यहां पहुंचे थे। 

चर्चा को मिलने लगा था बल
गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्वामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी को स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने का मत व्यक्त किया था। उसके बाद भाजपा को लेकर चर्चा को जोर मिलने लगा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेतृत्व मामले में उनकी पार्टी से ही चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है। बाद में पेगासस व कर्नाटक में राज्य सरकार के नेतृत्व परिर्वतन को लेकर भाजपा चर्चा में रही, लेकिन डॉ. स्वामी की ओर से बयान नहीं आए। डॉ. स्वामी की भूमिका कांग्रेस विरोधी भी रही है।

2013 में उन्होंने अपने राजनीतिक संगठन का भाजपा में विलय किया। राज्यसभा सदस्य चुने गए। फिलहाल उनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी अमित मालवीय को लेकर डॉ. स्वामी का ट्वीट चर्चा में रहा है। चीन की चुनौती को लेकर भी वे बोलते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा में अपनी बात प्रभावी तरह से रखने के लिए वे सरसंघचालक से मुलाकात करने पहुंचे थे। वे दोपहर में ही दिल्ली लौट गए।
 

Created On :   7 Aug 2021 3:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story