अप्रैल, मई व जून में सिलेंडर के दाम घटने से नहीं मिली सब्सिडी

Subsidy not received due to decrease in cylinder price in April, May and June
अप्रैल, मई व जून में सिलेंडर के दाम घटने से नहीं मिली सब्सिडी
अप्रैल, मई व जून में सिलेंडर के दाम घटने से नहीं मिली सब्सिडी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गैस उपभोक्ताओं को अप्रैल, मई व जून में गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल सकी, क्योंकि उस दौरान सिलेंडर के दाम तय सीमा से भी नीचे आ गए थे। घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम 600 रुपए या इससे थोड़ा ज्यादा रहने पर सब्सिडी नहीं बनती। गैस कंपनियां महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दाम तय करती हैैं। एक महीने में दो बार भी दाम तय किए जा सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल, मई व जून महीने में सिलेंडर के दाम 600 रुपए व इससे थोड़ा ज्यादा हो गए थे।

सिलेंडर के दाम गिरने से तीन महीने तक सब्सिडी नहीं मिल सकी। इसके बाद सिलेंडर के दाम 650 रुपए हुए तो उपभोक्ताआें को 30 रुपए सब्सिडी मिलने लगी। इतनी कम रकम खाते में जमा होने से अधिकांश उपभोक्ता यही समझ बैठे की सब्सिडी नहीं मिल रही। इस महीने घरेलू सिलेंडर के दाम दो बार बढ़े। पहले 50 रुपए आैर बाद में 50 रुपए। फिलहाल घरेलू सिलेंडर के दाम 746 रुपए हैं। इस हिसाब से 130 रुपए सब्सिडी जमा हो सकती है। गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद नहीं हुई है। कुछ महीने के लिए सिलेंडर के दाम काफी कम हो गए थे, इसलिए सब्सिडी नहीं डाली गई थी। उपभोक्ता अगर चाहे तो कुछ प्रक्रिया कर सब्सिडी बंद कर सकता है।

Created On :   18 Dec 2020 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story