पॉश इलाके में आधी रात के बाद अचानक फैली तेज गंध 

Suddenly strong smell after midnight in posh area
पॉश इलाके में आधी रात के बाद अचानक फैली तेज गंध 
पॉश इलाके में आधी रात के बाद अचानक फैली तेज गंध 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नगर के पॉश इलाके शिवाजी नगर में शिवाजी सभागृह के पास आधी रात करीब दो बजे तीव्र गंध से कुछ फ्लैट वासियों की नींद उड़ गई। वे बेचैनी महसूस करने लगे। ऐसा लग रहा था मानो किसी घातक गैस का रिसाव हो रहा है। किसी अनिष्ट की आशंकाओं का निर्मूल करने के लिए नागरिकों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गैस रिसाव की दुर्घटनाओं के मद्देनजर अंबाझरी थाने का स्टाफ और दमकल गाड़ी ने पहुंच कर पूरे परिसर का मुआयना किया और अज्ञात गंध के स्रोत को ढूंढ़ने का प्रयास किया।

घबराहट में खुली नींद
शिवाजी नगर स्थित पारिजात अपार्टमेंट निवासी दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक हवा में एक तेज़ गंध घुलने लगी। घबराहट में पूरे परिवार की नींद खुली, तो असहनीय विषाक्त गंध महसूस हो रही थी। पूरे घर के दरवाजे खोलकर पंखे, कूलर बंद कर दिए गए। दुर्गाप्रसाद अपने पुत्र के साथ गैस कहां से आ रही है यह देखने, समझने के लिए फ्लैट से बाहर   सड़क पर आए, तो पड़ोसी परिवार के लोग भी गंध से परेशान होकर घर से बाहर निकल आए। 

पानी डालने के बाद कम हुई
आसपास की छानबीन से कुछ समझ नहीं आया। पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दोनों ने शीघ्र मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव को महसूस किया, किन्तु समझ नहीं पाए। इस बीच फुटपाथ पर कोई केमिकल बिखरा पाया गया। उसी की तेज गंध हवा को विषाक्त कर रही थी। दमकल ने केमिकल फैली जगह पर पानी डाला और नागरिकों ने उस पर मिट्टी डाल दी। कुछ देर में गंध का असर कम हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया कि वह विषाक्त केमिकल वहां कौन फैला गया था।
 

Created On :   7 May 2021 12:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story