मेडिकल कॉलेज में एमडी कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर 

Suicidal Attempt - Medical college doctors condition is critical
मेडिकल कॉलेज में एमडी कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर 
मेडिकल कॉलेज में एमडी कर रही लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेडिकल अस्पताल और कॉलेज में एमडी कर रही एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसके बाद हॉस्टल में सनसनी फैल गई। महिला डॉक्टर ने अपने गले पर वार किया। जिससे उसे गंभीर चोटें लगी। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत काफी गंभीर है। वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। 

कॉलेज के हॉस्टल में रहती है डॉक्टर

आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला डॉक्टर का नाम अश्विनी मयूर शिंदे बताया जा रहा है। उसकी उम्र 26 साल है। इस घटना ने मेडिकल परिसर में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे हड़कंप मचा दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक अश्विनी डीओआरएल कोर्स के लिए उपराजधानी आई थी। जो मेडिकल कॉलेज स्थित मार्ड हॉस्टल के कमरा नंबर 42 में रह रही थी। 

आत्महत्या की कोशिश का कारण पता नहीं

तीनों साथ में लेक्चर के लिए जाती थीं। लेकिन सुबह जब अश्विनी क्लासरूम में नहीं पहुंची, तो श्रुति कमरे उसे देखने कमरे में गई। इस दौरान रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। श्रुति ने कई बार आवाज़ लगाई, लेकिन कोई प्रतिसाद नहीं मिला। जिसके बाद श्रुति ने खिड़की से अंदर झांका तो अश्विनी लहू लुहान दिखी। वो चिल्लाई, जिसकी आवाज सुनते ही गार्ड पहुंचे।

शरीर से काफ़ी खून बहा

दरवाजा तोड़ा गया। अश्विनी के शरीर से काफ़ी खून बह चुका था। उसे तुरंत मेडिकल के आयसीयू में भर्ती कराया गया। अश्विनी के साथ डॉ श्रुति तगाडे और एक अन्य महिला डॉक्टर भी रह रही थी। उसने यह कदम किस कारण उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी। पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है।  
 

Created On :   27 Sept 2018 4:53 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story