बागियों को मनाने में उमाभारती को नहीं मिली सफलता - कहा शिवराज ने भरोसा बरकरार रखा

Sunil Bhuvara will contest the election as independent candidate
बागियों को मनाने में उमाभारती को नहीं मिली सफलता - कहा शिवराज ने भरोसा बरकरार रखा
बागियों को मनाने में उमाभारती को नहीं मिली सफलता - कहा शिवराज ने भरोसा बरकरार रखा

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। यहां विधान सभा चुनाव में बगावत करने वाले नेताओं को मनाने पहुंची केन्द्रीय मंत्री उमाभारती को सफलता हाथ नहीं लगी। टिकिट के प्रबल दावदार एवं भाजपा से विद्रोह कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व विधायक कपूरचंद घुवारा के पुत्र सुनील घुवारा ने उमा भारती के कहने के बाद भी नामांकन वापिस नहीं लिया। वो टिकट के प्रबल दावेदार थे तथा उन्होंने दो बार क्षेत्र की पदयात्रा भी की है। वे निर्दलीय मैदान में जमे हुए हैं ।टिकट कटने से खपा रेखा यादव भी उमा भारती के सभा मे शामिल नहीं हुईं। सुश्री भारती रामनाथ यादव और सपा से मैदान में उतरे उनके भतीजे मनोज यादव को मनाने में सफल रहीं।
भाजपा की स्टार प्रचारक और  केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने बुद्धवार की शाम मलहरा विधानसभा के बमहौरि में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास के प्रति जनता और मेरे भरोसे को बरकरार रखा है। इसलिए में आपसे आग्रह कर रही हूं कि एक बार फिर विकास के लिए भाजपा को जिताएं।
उन्होंने कहा कि मैं इसी विधानसभा से जीतकर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी। मैंने यहां से किसी अपने परिवारजनों को विरासत नहीं सौपीं वल्कि ललिता यादव को पार्टी ने मैदान में उतारा है। उन्होंने नतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव को जिताने की अपर की।

सुनील घुवारा को नहीं मना पाईं उमा
जानकारी मिली है कि उमाभारती को बुंदेलखंड में टिकट न मिलने से बगावत करने बलों को मनाने और डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने मलहरा में वरिष्ठ नेता रामनाथ यादव और सपा से मैदान में उतरे उनके भतीजे मनोज यादव को मना लिया। मनोज ने अपना नामांकन वापिस लेकर उमाभारती के साथ मंच भी साझा किया। पूर्व विधायक कपूरचंद घुवारा के पुत्र सुनील घुवारा ने उमा भारती के कहने के बाद भी नामांकन वापिस नही लिया। वो टिकट के प्रबल दावेदार थे तथा उन्होंने दो बार क्षेत्र की पदयात्रा भी की है। वे निर्दलीय मैदान में जमे हुए हैं ।टिकट कटने से खपा रेखा यादव भी उमा भारती के सभा मे शामिल नहीं हुईं।

 

Created On :   14 Nov 2018 1:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story