- Home
- /
- सुनील वर्धा में अवैध शराब सप्लाई...
सुनील वर्धा में अवैध शराब सप्लाई करता था

By - Bhaskar Hindi |3 Jun 2022 4:35 AM IST
तस्करी सुनील वर्धा में अवैध शराब सप्लाई करता था
डिजिटल डेस्क, नागपुर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस गिरोह का आरोपी सुनील सोनकुसरे किसी समय वर्धा में अवैध शराब सप्लाई किया करता था। फिर कुछ समय बेरोजगार रहा। बाद में अपनी टाटा सुमो में दस्तावेज बनाने की दुकान शुरू कर दी। वह ज्यादा शिक्षित नहीं है। सुनील ने जिन आरोपियों को अपने साथ जोड़ रखा था, वह उनके काम के हिसाब से पैसे दिया करता था। फर्जी दस्तावेज के सारे काम नंदनवन में आरती और रवि संभाला करते थे। आरोपियों के पास से कुछ कोरे दस्तावेज भी मिले हैं, जिसमें राशन कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज हैं। पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है कि इनके साथ शासकीय विभाग के कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
Created On :   3 Jun 2022 10:04 AM IST
Next Story