- Home
- /
- 150 दिन तक रोज 2 घंटे गायन कर...
150 दिन तक रोज 2 घंटे गायन कर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में सुनील वाघमारे

By - Bhaskar Hindi |4 Dec 2020 10:03 AM IST
150 दिन तक रोज 2 घंटे गायन कर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में सुनील वाघमारे
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के गायक सुनील वाघमारे ने गायन में अनूठा रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वे 150 दिन तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 3 बजे तक 2 घंटे गायन प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने रिकॉर्ड बनाने का शुभारंभ 25 सिंतबर को किया और 21 फरवरी को लक्ष्य पूरा करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वे विभिन्न गायकों के गीतों की प्रस्तुति दे रहे हैं। इसके पहले वे 105 घंटे का गायन कर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। रिकार्ड के 70वें दिन कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा, गजल गायक प्रकाश कलसिया, गायिका व संगीत प्रशिक्षिका मानसी भांदक्कर एवं मंजिरी अय्यर वैद्य ने संघ बिल्डिंग महल के पास सुनील के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नाट्य कलाकार हिमांशु भांदक्कर व सुमित वाघमारे उपस्थित थे।
Created On :   4 Dec 2020 3:32 PM IST
Next Story