- Home
- /
- नागपुर में दोपहर में खिल रही धूप,...
नागपुर में दोपहर में खिल रही धूप, रात को गुलाबी सर्दी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। धीरे-धीरे धूप का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। दिन में तीखी धूप होने से चुभन का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि लगातार अधिकतम तापमान में हल्की-हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, धीरे-धीरे न्यूनतम तामपान में भी गिरावट दिखाई दे रही है। इसका सीधा-सीधा असर सर्दी पर देखने को मिल रहा है। शाम ढलते ही गुलाबी सर्दी दस्तक देने लगती है। दिन-रात के तापमान में 19.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 4 दिसंबर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने से तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल 4 दिसंबर 2019 को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस था।
तापमान पर एक नजर
शुक्रवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट होने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 0.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है।
Created On :   5 Dec 2020 3:03 PM IST