- Home
- /
- कलेक्टर द्वारा किया गया उप...
कलेक्टर द्वारा किया गया उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण

डिजिटल डेस्क पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र के द्वारा जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक पहल की गई। जिसमें श्री मिश्र के द्वारा निर्देश दिए गए कि जो भी उप स्वास्थ्य केंद्र वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान संचालित पाया जाता है उसे पुरस्कार स्वरूप ५00 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जो स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया जाएगा उसके संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसी तारतम्य में दिनांक २१ दिसम्बर २०२२ को कलेक्टर पन्ना के द्वारा लक्ष्मीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया जो बंद पाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर के बीएमओ डॉ. अभिषेक जैन को निर्देशित किया गया कि कार्य स्थल पर उपस्थित न रहने एवं अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर संबंधित एएनएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाए साथ ही जिन उप स्वास्थ्य केंद्रों की एएनएम यदि फील्ड पर वैक्सीनेशन के लिए जाती है तब उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर उपस्थित रहेगी। गढी पड़रिया उप स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान संचालित पाए जाने पर कलेक्टर पन्ना द्वारा पुरस्कार स्वरूप 500 रूपए की राशि प्रदान की गई। कलेक्टर द्वारा जिले में किए गए इस नवाचार से अवश्य ही स्वास्थ सुविधाओं में प्रगति परिलक्षित होगी।
Created On :   22 Dec 2022 4:44 PM IST