- Home
- /
- जल्द ही भाजपा में होगा कई नेताओं का...
जल्द ही भाजपा में होगा कई नेताओं का ‘आश्चर्यजनक’ प्रवेश

डिजिटल डेस्क डेस्क, मुंबई । भाजपा की तरफ से राकांपा या कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोई कोशिश नहीं हो रही है। हालांकि इन दोनों पार्टियों सहित उद्धव ठाकरे की शिवसेना कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। इसके चलते ये दल खुद ही डूब जाएंगे। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा में कई आश्चर्यजनक प्रवेश होगा। शनिवार को मुंबई भाजपा कार्यालय में पत्रकारों बातचीत में पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए शिवसेना, कांग्रे व राकांपा एक साथ आए थे पर तीनों दलों के साथ आने और के बावजूद तीन पहिए वाले रिक्शा अलग-अलग दिशा में भागता रहा। सरकार में रहने के दौरान मुख्यमंत्री किसी से मिलते नहीं थे। पालकमंत्री केवल अपने विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रहते थे। इससे उनके कार्यकर्ताओं में असंतोष है। इस लिए इन दलों में कुछ भी हो सकता है।
राज ठाकरे के साथ मंच साझा करने में राजनीति नहीं
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के राज ठाकरे के दिपावली उत्सव समारोह में भाग लेने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि एक दूसरे के उत्सव समारोहों में जाना महाराष्ट्र की संस्कृति रही है। इसमें कोई राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सचिव मिलिंद नार्वेकर द्वारा ट्विट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देना भी संस्कृति का हिस्सा है।
किरण पाटील बने भाजपा उम्मीदवार
इस दौरान बावनकुले ने बताया कि विधान परिषद की मराठवाडा शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए किरण पाटील भाजपा उम्मीदवार होंगे। उन्हें शिक्षक परिषद समर्थन देगी। इस मौके पर पाटील भी मौजूद थे। कांग्रेस नेता पाटील हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। पाटील औरंगाबाद शहर कांग्रेस के सिडको हडको विभाग के अध्यक्ष थे।
Created On :   22 Oct 2022 7:15 PM IST