जादू-टोने के संदेह में शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या

Suspected of witchcraft by stone crushing
जादू-टोने के संदेह में शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या
जादू-टोने के संदेह में शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या

डिजिटल डेस्क, घाटंजी(यवतमाल)।   घाटंजी तहसील के शिवनी गांव में एक खेत में शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जादू-टोने के संदेह में हत्या किए जाने का अंदेशा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव में कोलाम समाज का दंडा़री महोत्सव आयोजित किया गया था जिससे गांव व परिवार के लोग महोत्सव में शामिल होने के लिए गए थे।  मारोती भवानी आत्राम (65) खेत में अकेला ही था। सभी लोग दंडारी से वापस आए तो उन्हें मारोती का शव खून से लथपथ दिखाई दिया। बताया जाता है कि मारोती पर कुछ लोग जादू-टोने का संदेह करते थे। जादू-टोने के संदेह में ही हत्या किए जाने की आशंका मृतक मारोती के पुत्र ने जताई है।  शव विच्छेदन के लिए भेजा गया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी  है। 

Created On :   17 Nov 2020 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story