पत्नी के चरित्र पर शक कर पुत्री की कर दी हत्या , खुद किया आत्महत्या का प्रयास

Suspecting the character of the wife killed the daughter, attempted suicide herself
पत्नी के चरित्र पर शक कर पुत्री की कर दी हत्या , खुद किया आत्महत्या का प्रयास
पत्नी के चरित्र पर शक कर पुत्री की कर दी हत्या , खुद किया आत्महत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पत्नी का गुस्सा एक व्यक्ति ने मासूम पुत्री पर उतारा और उसकी हत्या कर दी।  घटना के बाद आरोपी ने आत्महत्या का भी प्रयास किया है। यह  वारदात  बुटीबोरी एमआईडीसी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में हुई है।  मूलत: चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील अंतर्गत उमरवाही निवासी किशोर सयाम (40) निजी काम करता है। कुछ माह पहले ही वह पत्नी पूजा (30) और दो वर्षीय मासूम पुत्री राधिका के साथ गणेशपुर में आया।  वह दास नामक व्यक्ति के मकान में किराए से रहने लगा। किशोर शराब का आदी है। गत कुछ दिनों से पत्नी पूजा के चरित्र को लेकर संदेह करने लगा था।

विवाद कर उसकी पिटाई भी करता था। कई बार तलाक की धमकी दे चुका था। सोमवार की सुबह से ही किशोर शराब के नशे में था। दिन भर वह पत्नी से विवाद करता रहा। रोज-रोज की कलह से त्रस्त होकर शाम छह बजे के करीब पूजा एमआईडीसी थाने में किशोर की शिकायत करने गई हुई थी। जब वह पुलिस लेकर घर पहुंची तो मासूम राधिका और किशोर खून से लथपथ पड़े थे। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने राधिका की मृत्यु होने की पुष्टि की। पिता ने चाकू से गला रेत कर राधिका की हत्या कर दी थी। बाद में उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया है। उसे गंभीर हालत में नागपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।  

Created On :   2 March 2021 9:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story