हर नया काम पहला काम होता है- स्वप्निल जोशी

Swapnil joshi up coming film mi pan sachin
हर नया काम पहला काम होता है- स्वप्निल जोशी
हर नया काम पहला काम होता है- स्वप्निल जोशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मेरे करियर को 30 वर्ष हो गए हैं, लेकिन आज भी मेरे लिए हर नया काम मेरे लिए पहला काम है। यह फिल्म करना बहुत चैलेजिंग था। फिल्म के एक पार्ट में मैंने 25 वर्ष के युवा और दूसरे पार्ट में 45 वर्ष के व्यक्ति का किरदार निभाया है। इन दोनों किरदारों को निभाना मेरे लिए टफ जॉब था। यह बात अभिनेता स्वप्निल जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। मराठी फिल्म "मी पण सचिन" के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन होटल सेंटर प्वाइंट में किया गया। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सचिन के फैंस के लिए है। सबसे मुख्य बात उन्होंने यह कही कि इस फिल्म में दो तरह के रोल करने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना था, जो उनके लिए बहुत ही टफ टास्क था। 

सचिन के फैंस पर है फिल्म की कहानी
फिल्म "मी पण सचिन" की कहानी सचिन तेंदुलकर के फैंस पर है। फिल्म में क्रिकेट मैच भी दिखाया गया है, जिसकी शूटिंग 5 दिन तक चली। शूटिंग के दौरान लगभग 2000 लोगों का क्राउड था। फिल्म में स्वप्निल जोशी एक पिता के किरदार में भी नजर आएंगे। फिल्म में फैंस के मन में सचिन के लिए क्या-क्या होता है यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म में मुख्य किरदार स्वप्निल जोशी, अभिजीत खांडकेकर, प्रियदर्शन जाधव, अनुजा साठे गोखले, कल्याणी मुले, अविनाश नारकर, सुहित थत्ते नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता नीता जाधव, गणेश गीते, संजय छाब्रिया और निखिल फुटाणे  है। त्रीणि ब्रदर्स ने फिल्म में संगीत दिया है। श्रेयश जाधव ने लेखन तथा दिग्दर्शन किया है। 

बाबा ताज के लिए कलाम गाने की है इच्छा : पॉप सिंगर पारस

जब भी मौका मिलेगा बाबा ताज के लिए कलाम गाने की इच्छा है। यह बात पॉप सिंगर पिंकी पारस ने कही। शहर में निजी कार्यक्रम के दौरान आई गायिका से बातचीत के दौरान उन्हाेंने कहा कि मीका सिंह को फॉलो करती हैं। पिंकी पारस का  गाना ‘सावन’ गायक मीका सिंह के 1998 में रिलीज हुए गाने ‘सावन में लग गई आग’ का फीमेल वॉअस  रीमिक्स है।  

विरासत में मिला संगीत :

पिंकी पारस बताती हैं कि उन्हें संगीत विरासत में मिला है। उनके घर वाले कीर्तन करते थे। दिलेर मेंहदी और मीका सिंह उनके कजिन हैं। यूएस बेस्ड पिंकी बताती हैं वे हमेशा शहर आती रहती हैं। शहर में उनके बहुत सारे फैंस हैं, जो उन्हें प्रोग्राम्स में बुलाते हैं। उनका कहना है कि वे गायिकी का अलग अंदाज सभी के सामने पेश करना चाहती हैं। 
 

Created On :   29 Jan 2019 3:22 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story