दिल्ली: महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिया तलाक, ट्विटर पर लिखा- मिस करूंगी

Swati maliwal takes divorce from naveen jaihind
दिल्ली: महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिया तलाक, ट्विटर पर लिखा- मिस करूंगी
दिल्ली: महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिया तलाक, ट्विटर पर लिखा- मिस करूंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने पति नवीन जयहिंद (Naveen Jaihind) से तलाक (Divorce) ले लिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी। उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा है। नवीन जयहिंद अन्ना आंदोलन के वक्त से अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े है। वह आम आदमी पार्टी में कई अहम पद पर रहे। 

बुधवार को स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि सबसे दुख का समय तब होता है, जब फेयरी टेल खत्म होती है। मेरी कहानी भी खत्म हुई। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। स्वाति ने लिखा, कभी-कभी अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। हर दिन मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हम जैसे लोगों के इस तरह के दर्द सहने की शक्ति दे।  

बता दें नवीन जयहिंद आप के बड़े नेता है। वह हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है। नवीन अन्ना आंदोलन के समय से ही केजरीवाल के साथ जुड़े हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी का भी जयहिंद हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने जन लोकपाल बिल का ड्राफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 
 

Created On :   19 Feb 2020 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story