होम लोन के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक को 2 करोड़ 63 लाख का चूना

होम लोन के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक को 2 करोड़ 63 लाख का चूना
होम लोन के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक को 2 करोड़ 63 लाख का चूना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर की एक बैंक को ढाई करोड़ का चूना लगाने का मामला सामने आया है। इंडियन ओवरसीज बैंक हनुमान नगर शाखा से आरोपियों ने होम लोन के नाम पर 2 करोड़ 63 लाख 78 हजार 608 रुपए का पलीता लगाया है। इमामवाड़ा पुलिस ने मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

12 लोगों पर मामला दर्ज 
जानकारी के अनुसार इंडियन ओवरसीज बैंक हनुमान नगर शाखा से 13 जुलाई 15 से 29 अप्रैल 16 के बीच घर बनाने के लिए 12 आरोपियों ने कर्ज लिया था। बैंक से लोन लेने के बाद जब आरोपियों ने किश्त अदा नहीं की तो सारे दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें फर्जीवाड़ा सामने आया। लोन लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए गए। फर्जी आयकर रिटर्न सम्मिट किया गया। यह फर्जीवाड़ा आरोपियों ने होम लोन प्राप्त करने के लिए किया।

प्रकरण के उजागर होने के बाद मंगलवार को इमामवाड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में शबीना अरशद खान, अरशद हसन खान, शाहीद अहमद खान, वसीम अहमद खान, संगीता धनंजय इटनकर, जयंत धर्मराज इटनकर, योगेश महादेव वांढरे, शेख गुफान अली, अफसर अली, रेहाना इस्माइल शेख, वकील खान, रानी वसीम खान शामिल हैं। 

गिरोह शामिल होने का अंदेशा 
उल्लेखनीय है कि कोई भी बैंक किसी भी व्यक्ति को लोन देते वक्त आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच करती है लेकिन बैंक द्वारा इतनी बड़ी रकम होम लोन के नाम पर आरोपियों को देते वक्त जांच क्यों नहीं की गई यह सवालिया निशान है।  बताया जाता है कि सभी आरोपियों ने एक ही बिल्डर के माध्यम से होम लोन लिया है जिसके लिए फर्जी आयकर रिटर्न के दस्तावेज बनाए गए । इस पूरे मामले में बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर भी संदेह निर्माण हो रहा है।

करोड़ों के इस लेन-देन में और भी कई लोगों का गिरोह जुड़ा हो सकता है इसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।  पुलिस द्वारा जांच करने पर अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं । मामले की जांच-पड़ताल क्राइम ब्रांच के प्रापर्टी सेल द्वारा की जा रही है।

Created On :   24 April 2018 1:06 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story