1 अक्टूबर से शुरू होगा ताड़ोबा का कोर पर्यटन

Tadobas core tourism will start from October 1
1 अक्टूबर से शुरू होगा ताड़ोबा का कोर पर्यटन
1 अक्टूबर से शुरू होगा ताड़ोबा का कोर पर्यटन

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर।  कोरोना और बारिश के कारण बीते कई महीनों से बंद ताड़ोबा के कोअर क्षेत्र का पर्यटन अक्टूबर महीने से सुचारू करने की तैयारी ताड़ोबा प्रबंधन ने चलाई है। डीएफओ गुरु प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अक्टूबर माह से पर्यटन के लिए यह क्षेत्र शुरू  किया जा रहा है। 1 अक्टूबर से ताड़ोबा का कोअर क्षेत्र पर्यटन के लिए खोला जा रहा है। एक जिप्सी में केवल 4 पर्यटकों को अनुमति देकर यह पर्यटन शुरू किया जाएगा। इसके लिए 16 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पर्यटकों को गाइडलाइन्स भी जारी किए जाएंगे। दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।  लेकिन कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन करना अनिवार्य किया गया है। मोहुर्ली, खुटवंडा, नवेगांव, कोलारा, पांगडी और झरी ऐसे ६ प्रवेशद्वारों से पर्यटन  शुरू किया जाएगा। कोअर क्षेत्र में आमतौर पर 125 जिप्सी जाती है। लेकिन कोरोना के कारण केवल 96 जिप्सी छोड़ी जाएगी, ऐसी जानकारी ताड़ोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प के विभागीय वनाधिकारी एस. भागवत ने दी।

Created On :   14 Sept 2020 1:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story