कंगना रनौत का पद्मश्री वापस लें : वडेट्‌टीवार

Take back Kangana Ranauts Padma Shri: Wadettiwar
कंगना रनौत का पद्मश्री वापस लें : वडेट्‌टीवार
आरोप कंगना रनौत का पद्मश्री वापस लें : वडेट्‌टीवार

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने वर्ष 2014 में देश गुलामी से आजाद होने की बात कही। उनका यह बयान देशद्रोही होकर उन्हें प्रदान किया गया पद्मश्री तत्काल वापस लेने की मांग महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव शिवानी वडेट्‌टीवार ने की है।  गड़चिरोली में एक पत्र परिषद में उन्होंने बताया कि, देश की आजादी के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो बलिदान दिया है, वह किसी और ने नहीं किया। स्वाधीनता की लड़ाई में भाजपा का किसी तरह से कोई सहयोग नहीं था। कंगना को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है, मात्र वह इस पुरस्कार की हकदार नहीं है। उनसे यह पुरस्कार वापस लेने की मांग वडेट्‌टीवार ने की है। 
सदस्यता पंजीयन के संदर्भ में उन्होंने बताया कि, राज्य में सदस्य पंजीयन अभियान आरंभ किया गया है, जो आगामी दिसंबर माह तक जारी रहेगा। अभियान के तहत गड़चिरोली जिले में 1 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में 30 हजार युवकों को जोड़ा गया है। इस मुिहम को सफल बनाने का आह्वान भी उन्होंने इस समय किया। पत्र परिषद में पूर्व विधायक डा. नामदेव उसेंडी, पंकज गुड्‌डेवार, हसन गिलानी, कुणाल पेंदाेरकर आिद उपस्थित थे। 

Created On :   26 Nov 2021 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story