- Home
- /
- पद वापस लेने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क
पद वापस लेने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

डिजिटल डेस्क, अमरावती । राज्य में फिलहाल जो राजनीतिक गतिरोध चल रहा है। उसमें सरकार में शामिल कुछ मंत्री भी शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी में जाकर बैठे हंै। शिंदे के इस खेमे में अचलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक आैर राज्य सरकार में शालेय शिक्षा राज्यमंत्री रहे बच्चू कडू का भी समावेश है। बदलते घटनाक्रम के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी बागी मंत्रियों के खाते निकालकर दूसरे मंत्रियों को सौंपने से हड़कंप मच गया है। बच्चू कडू के पास शालेय शिक्षा विभाग समेत जलसंपदा विभाग भी था। साथ ही वह अकोला के पालकमंत्री भी थे। अमरावती जिला बच्चू कडू की कर्मभूमि रहने से जिले के प्रहार संगठन के पदाधिकारियों में मात्र अपने नेता का पद जाने का कोई भी अफसोस नहीं दिखाई दे रहा है
पद के बजाए काम जरूरी
हमने कभी भी पद के लिए कोई काम नहीं किया, चाहे वह शिक्षा विभाग अथवा स्वास्थ्य विभाग रहे या फिर दिव्यांगों की सेवा रहे। प्रहार ने केवल काम को महत्व दिया है। हर तबके के लोगों की सेवा जिस तरह पहले करते आए है यहीं कार्य लगातार शुरू रहेगा। भले ही पद रहे अथवा न रहे। - छोटू महाराज वसु, जिला प्रमुख प्रहार
30 वर्ष से जनता की सेवा करने से बनी पहचान
पिछले 30 वर्षों से प्रहार संगठन ने जो जनसेवा की है। उसी के बल पर संगठन का आज अमरावती जिले के एक गांव से समूचे राज्यभर में विस्तार हुआ है। हमारे नेता बच्चू कडू का पद गया तो भी हम शिक्षा विभाग की समस्याएं हल करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों की समस्याआें को अपनी समस्या समझकर हम उन्हें पहले से ज्यादा सहयोग करेंगे। बंटी रामटेके, महानगर प्रमुख अमरावती
मंत्री पद के बजाए आम जनता महत्वपूर्ण
प्रहार संगठन कार्यकर्ताआें के परिश्रम से आैर जनसेवा के बल पर ही राज्य में फैला हुआ है। हमारे नेता बच्चू कडू को यह पद सरकार में शामिल होने के बाद मिलना एक योग था आैर निर्वाचन क्षेत्र के विकास के संदर्भ में मुख्यमंत्री के बाद एकनाथ शिंदे का सभी मंत्रियों के साथ अच्छा संवाद था। इसी कारण कडू ने उनके साथ जाने का निर्णय लिया हो सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा भले ही मंत्री पद हटाया गया हो, उससे जनता की सेवा करने में कोई फर्क नहीं पड़ता। - बल्लू जवंजाल, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, प्रहार
Created On :   28 Jun 2022 3:00 PM IST