- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- विदिशा
- /
- विदिशा - मरीजो द्वारा स्वादिष्ट...
विदिशा - मरीजो द्वारा स्वादिष्ट भोजन की तारीफ
By - Aditya Upadhyaya |24 July 2020 6:05 AM GMT
विदिशा - मरीजो द्वारा स्वादिष्ट भोजन की तारीफ
डिजिटल डेस्क, विदिशा। विदिशा अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के कोविड केयर सेन्टर में कोरोना पॉजिटिव चिन्हित मरीजो का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। भर्ती मरीजो को तमाम बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। सिरोंज के भर्ती मरीज ने आज कोविड केयर सेन्टर में दोपहर को प्रदाय किए गए भोजन की तारीफ करते हुए बहुत बढ़िया स्वादिष्ट बताया है साथ ही प्रशासन के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है।
Created On :   24 July 2020 9:22 AM GMT
Next Story