सतना जिले में तकनीकी खराबी के कारण बदली गईं 122 EVM, काम नहीं कर पाईं 264 VVPAT

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सतना जिले में तकनीकी खराबी के कारण बदली गईं 122 EVM, काम नहीं कर पाईं 264 VVPAT

डिजिटल डेस्क सतना। विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान बुधवार को जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत प्रयुक्त 122 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ऐन वक्त पर दगा दे गईं। मतदान के दौरान जहां टेक्निकल फाल्ट की वजह से 65 बैलेट यूनिट (बीयू) बदलने पड़े, वहीं 57 कंट्रोल यूनिट (सीयू) को ऐसी ही खराबी आने के कारण बदलना पड़ा। मतदाताओं में भारी उत्साह के बीच मतदान की सबसे ज्यादा रफ्तार वीवीपैट ने रोकी। इसी अवधि में 264 वीवीपैट खराबी के कारण बदले गए।

सतना में सबसे ज्यादा गतिरोध

ईवीएम और वीवीपैट में तकनीकी खराबी का सबसे ज्यादा असर सतना विधानसभा क्षेत्र की मतदान प्रक्रिया पर पड़ा। बुधवार को इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 17 बीयू, इतने ही सीयू और सर्वाधिक 71 वीवीपैट बदलने पड़े। जिले के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसे ही गतिरोध आए।

मतदान में कहां-क्या खराबी आई


* चित्रकूट
 ईवीएम : 10 वीवीपैट : 47  कुल : 57
 * रैगांव
 ईवीएम : 13 वीवीपैट : 23  कुल : 36
* नागौद
  ईवीएम : 6 वीवीपैट : 26  कुल : 32
* मैहर
  ईवीएम : 22 वीवीपैट : 31  कुल : 53
* अमरपाटन
  ईवीएम : 18 वीवीपैट : 29  कुल : 47
* रामपुरबाघेलान
  ईवीएम : 19 वीवीपैट : 37  कुल : 56

फैक्ट फाइल :——
  * ईवीएम
   बैलेट यूनिट : 3715 (बीयू)
   कंट्रोल यूनिट : 2385 (सीयू)
  *  वीवीपैट : 2389
   (इनमें 20 फीसदी रिजर्व ईवीएम भी शामिल)

4 सीटों में 2-2 बीयू :—-
 15 से ज्यादा प्रत्याशियों की वजह से जिले के 7 में से 4 सतना, चित्रकूट , रैगांव और रामपुरबघेलान विधानसभा क्षेत्रों में 2-2 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया गया  था।
 

वर्ष : 2013 :————-
 मतदान प्रतिशत में
 चित्रकूट : 69.90
 रैगांव : 66.60
 सतना : 62.27
 नागौद : 75.94
 मैहर : 72.72
 अमरपाटन : 71.82
 रामपुरबघेलान : 69.95
 कुल मतदान : 69.46

देर रात तक चलती रही पोलिंग पार्टियों की वापसी
मतदान के बाद यहां जिला मुख्यालय के व्यंकट वन स्थित स्ट्रांग रुम में पोलिंग पार्टियों की वापसी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। ईवीएम समेत अन्य मतदान सामग्री की वापसी के लिए विधानसभावार अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं।  

 

Created On :   29 Nov 2018 7:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story