- Home
- /
- अश्लील वीडियो देखकर किशोर ने किया...
अश्लील वीडियो देखकर किशोर ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अश्लील वीडियो देखकर किशोर ने हमउम्र सहपाठी के साथ दुष्कर्म किया। घटना उजागर होने पर एमअाईडीसी थाने में किशोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी है। दुष्कर्म करने वाला किशोर 17 वर्ष का है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जान-पहचान के बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हुए। 1 दिसंबर 2019 से 16 अप्रैल 2021 तक किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना उजागर होने पर पुलिस ने दोनों के मोबाइल की जांच-पड़ताल की, जिसमें खुद के अश्लील वीडियो और फोटो के अलावा और भी अश्लील वीडियो क्लिप पाई गई हैं। किशोर अश्लील क्लिप देखकर किशोरी से दुष्कर्म करता था। पीड़िता की शिकायत पर किशोर के खिलाफ उप-निरीक्षक ठाकुर ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।
महिला बालगृह से दो किशोरियां गायब
शासकीय महिला बालगृह से दो किशोरियां संदिग्ध स्थिति में गायब हो गईं। मंगलवार को सर्वोच अदालत के दिशा-निर्देशों के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। गायब हुई लड़कियों में एक की आयु 17 वर्ष है और दूसरी की 14 वर्ष है। सोमवार को सुबह 8 बजे यह दोनों किशोरियां अपने कमरे में नहीं थीं। बालगृह प्रबंधन ने खोजबीन के बाद मामला पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया। अभी तक दोनों किशोरियों का कोई सुराग नहीं िमला है। किशोरियां गायब होने की घटना ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी है।
Created On :   12 May 2021 2:00 PM IST