कुएं से निकाल रही थी पानी गिरने से किशोरी की मृत्यु   

Teenager died due to water falling from the well
कुएं से निकाल रही थी पानी गिरने से किशोरी की मृत्यु   
गड़चिरोली कुएं से निकाल रही थी पानी गिरने से किशोरी की मृत्यु   

डिजिटल डेस्क, आष्टी (गड़चिरोली) | चामोर्शी तहसील के आष्टी समीपस्थ ग्राम इल्लुर में एक किशोरी की कुएं में गिरने से मृत्यु हो गयी। सोमवार की सुबह 7 बजे के दौरान हुई इस घटना में मृत किशोरी का नाम इल्लुर निवासी सुप्रिया सुभाष कुबड़े (16) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह सुप्रिया पानी लाने के लिए इल्लुर निवासी अशोक पातर के मकान के समीपस्थ सरकारी कुएं में पहुंची। कुएं से पानी निकालते समय वह अचानक कुएं में गिर गयी। इस समय परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने सुप्रिया को बचाने का पूरजोर प्रयास किया। लेकिन लोगों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना आष्टी पुलिस को देने पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सुप्रिया का शव कुएं से बाहर निकाला। आष्टी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय की पूर्व छात्रा सुप्रिया धनुर्विद्या केंद्र की खिलाड़ी थी। आष्टी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आष्टी के ग्रामीण अस्पताल में रवाना कर दिया है। पुलिस ने मर्ग दाखिल कर मामले की जांच थानेदार कुंदन गावडे के मार्गदर्शन में शुरू की गयी है। 
 

Created On :   15 Nov 2022 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story