- Home
- /
- पैर फिसलकर गिरने से किशोर की...
पैर फिसलकर गिरने से किशोर की मृत्यु

By - Bhaskar Hindi |6 May 2022 7:51 AM IST
अमरावती पैर फिसलकर गिरने से किशोर की मृत्यु
डिजिटल डेस्क, अमरावती। मोर्शी तहसील के शिराला गांव में एक किशोर की पैर फिसलने से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई। धामणगांव निवासी पीयूष किशोर गावंडे (16) नामक किशोर अपनी मौसी के शिराला गांव आया था। वह गांव के एक खाली प्लॉट में अपने कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था तब खेलते हुए वह प्लॉट में रखे लोहे के सामान पर चढ़ गया। वहां से पैर फिसलने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे पहले अमरावती के पंजाबराव देशमुख मेडिकल अस्पताल और पश्चात नागपुर रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वलगांव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
Created On :   6 May 2022 1:21 PM IST
Next Story