- Home
- /
- जंगल में किशोरी से गैंग रेप, 5...
जंगल में किशोरी से गैंग रेप, 5 आरोपियों को डीबी स्क्वॉड ने दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। माधव नगरी, क्यूमिन्स यूनिवर्सिटी, इसासनी के जंगल में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। मुख्य आरोपी पंचशील नगर निवासी आकाश भंडारी (25) और उसके 4 दोस्त हैं। सभी को मामला दर्ज कर एमआईडीसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुवार की रात 17 वर्षीय किशोरी को जंगल में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त पहुंचे एमआईडीसी थाने : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना किसी सामाजिक कार्यकर्ता ने एमआईडीसी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस थाने का डी.बी. स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी पांच आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेकर किशोरी को उनके चंगुल से मुक्त कराया। घटना की जानकारी मिलते ही रात 10 बजे पुलिस आयुक्त, डीसीपी, डीआईजी थाने में पहुंचे। जानकारी के अनुसार किशोरी को पिता नहीं है। मां और एक भाई है।
इन धाराओं में मामला दर्ज : सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किए जाने की जानकारी अपर पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्ड़ी ने दी है। पीआई उमेश बेसरकर ने आरोपी आकाश भंडारी सहित 4 आरोपियों पर धारा 376, 2एन, 376डी, 372, 373, 392, 506, 34 पोक्सो व पीटा एक्ट 4, 5 तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   9 Oct 2021 3:43 PM IST