प्रेम प्रकरण में किशोरी का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

Teenager kidnapped in love case, accused arrested
प्रेम प्रकरण में किशोरी का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
प्रेम प्रकरण में किशोरी का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किशोरी के अपहरणकर्ता प्रेमी और उसके दो मत्रों को बेलतरोड़ी  पुलिस ने गिरफ्तार किया है।   अवकाशकालीन अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। अपहृत 17 वर्षीय किशोरी है। किशोरी के आरोपी गिरीश गोड़बोले (20), मुंजेबाबा आश्रम ले-आउट, हिलटॉप निवासी से प्रेम संबंध हैं। परिजनों को इसकी भनक लगने पर वे किशोरी पर गिरीश से मेलजोल खत्म करने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर किशोरी ने यह बात गिरीश को बताई।

दोस्त की कार में किया अगवा
पश्चात शनिवार को गिरीश ने मित्र ऋषिकेश पाटील (24), मुंजेबाबा आश्रम ले-आउट  निवासी को अपनी कार लाने के लिए कहा। इसके बाद मित्र अनुराग महाजन (19), गणेश कालोनी, प्रताप नगर निवासी की मदद से किशोरी का अपहरण किया। दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण होने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

बीट मार्शल की सतर्कता से पकड़े गए
इस बीच अंबाझरी थाने के बीट मार्शल को एक कार में किशोरी के साथ तीन युवकों को देखकर संदेह हुआ। उसने कार को रोका और उन्हें हिरासत में लेकर बेलतरोड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी। पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि, किशोरी परेशान थी। वह कहीं जा रही थी। जिसके चलते वह उसे घर छोड़ने के लिए जा रहे थे।

तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उप-निरीक्षक उत्तम जायेभाये मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

प्रेमिका को अगवा कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
प्रेमिका को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के मामले में पारड़ी थाने में रविवार को आरोपी प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी है। प्रेमी राम मडावी (20) है। 8 अप्रैल 2021 को राम ने किशोरी को अगवा किया और अपने घर में ले जाकर उसके साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक कृत्य किया। किशोरी की आयु कम होने से राम के खिलाफ अपहरण करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 
 

Created On :   26 July 2021 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story