- Home
- /
- किशोरी से रेप, मेयो में दिया शिशु...
किशोरी से रेप, मेयो में दिया शिशु को जन्म, आरोपी को तलाश रही पुलिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यशोधरा नगर क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने शिशु को जन्म दिया। प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण का आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी का 1 दिसंबर 2020 से अभी तक किसी ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता को गर्भ ठहर गया। बदनामी के डर से पीड़िता और उसके माता-पिता ने चुप्पी साध रखी । सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर पीड़िता को मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। इससे पूर्व डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यशोधरा नगर थाने की टीम मेयो अस्पताल पहुंची। दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया।
माता-पिता को भी नहीं मालूम, आरोपी कौन
महिला पुलिस अधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से पीड़िता से औपचारिक पूछताछ की गई, लेकिन वह अनफिट थी। पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता से घटना के बारे में जानने का प्रयास किया, तो उन्होंने यह घिनौना कृत्य करने वाले के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त की। पीड़िता ने भी आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
पुलिस का दावा-डीएनए कर पता लगाएंगे
पुलिस ने पीड़िता स्वस्थ होने के बाद डीएनए टेस्ट कर आरोपी का पता लगाने का दावा किया है। इस प्रकरण में पोक्सो व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   11 Aug 2021 12:35 PM IST