टेकाढोड़ा के महिला कृषक बिसाहिन ने मछली उत्पादन से कमाया एक लाख रूपये

Tekadhodas female farmer Bisahin earned one lakh rupees from fish production
टेकाढोड़ा के महिला कृषक बिसाहिन ने मछली उत्पादन से कमाया एक लाख रूपये
छत्तीसगढ़ टेकाढोड़ा के महिला कृषक बिसाहिन ने मछली उत्पादन से कमाया एक लाख रूपये

डिजिटल डेस्क, रायपुर। जिले के किसानों के लिए मछली पालन अतिरिक्त आमदनी का जरिया बना है, मछली पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम टेकाढोड़ा के महिला कृषक बिसाहिन बाई सलाम ने मछली पालन विभाग से संपर्क कर जानकारी प्राप्त किया और अपने 0.04 हेक्टेयर भूमि में तालाब बनवाकर मछली पालन किया जिससे उन्हे एक लाख रूपये की आमदनी हुई। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से उन्हे लाभान्वित कर 01 लाख 36 हजार रूपये की अनुदान सहायता प्रदान किया गया।

उस पैसे से अपने 0.40 हेक्टेयर भूमि में तालाब निर्माण करने के पश्चात कृषक बिसाहिन बाई सलाम ने विभागीय प्रशिक्षण लेकर मछली पालन करने लगी दस हजार मोनोसेक्स तिलपिया मछली बीज तालाब में डालकर पालन करना प्रारंभ कर दिया, 06 माह पश्चात मछलियां बढ़ गई उस मछली को बेचकर 64 हजार रूपये की आमदनी प्राप्त हुआ। इसी प्रकार रोहू, कतला और मृगल मछली बीज तालाब में डालकर उत्पादन करती रही 06 माह बाद मछलियों को बेचकर लगभग एक लाख रूपये का अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से वे बहुत खुश है। कृषक बिसाहिन बाई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नीलक्रांति योजना से लाभान्वित होने पर जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।

 

Created On :   24 Aug 2022 6:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story