- Home
- /
- अरब सागर से आ रही नमी के चलते...
अरब सागर से आ रही नमी के चलते नागपुर में 3 दिन में 6.9 डिग्री गिरा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अरब सागर से आ रही नमी के कारण तापमान में जबर्दस्त गिरावट आई है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिर गया है। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। अगले चार दिन तक ऐसी ही राहत जारी रहने की संभावना है। दिन में धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। अरब सागर से आ रही नमी से पारा नीचे खिसक गया है। 30 मई की रात से ही तापमान में गिरावट आ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले चार दिन तक नागपुर समेत विदर्भ में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विदर्भ में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना : मौसम वfभाग के अनुसार, इस बार मध्य भारत में मानसून सामान्य या सामान्य से अधिक रह सकता है। यानी विदर्भ, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व गुजरात में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। मध्य भारत में 106 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।
नागपुर समेत विदर्भ के किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। विदर्भ में मानसून समय पर या दो-तीन दिन देरी से पहुंचेगा, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
Created On :   2 Jun 2021 9:54 AM IST