- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Temperature remained 5 degrees or below in seven of the 11 districts
दैनिक भास्कर हिंदी: हवा की रफ्तार से नागपुर में कड़ाके की ठंड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में फिर कड़ाके ठंड महसूस की जा रही है। जनवरी के पहले सप्ताह में कुछ राहत पहुंचाने के बाद फिर एक बार विदर्भ शीतलहर की गिरफ्त में आ गया है। विदर्भ के 11 जिलों में से 7 जिलों में पारा 5 डिग्री या इससे नीचे बना रहा। हवा की गति ने भी रफ्तार पकड़ी है। इससे ठंड की अनुभूति बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार हवा 3 से 4 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही है। इससे ठंड वास्तविक तापामान से 2 डिग्री नीचे का अहसास करा रहा है। देर रात से सुबह तक कोहरे का भी असर देखा गया। वैसे तो दिसंबर के आखरी सप्ताह से शहर में शीतलहह बनी हुई है। जनवरी के पहले सप्ताह ठंड से कुछ राहत महसूस की गई लेकिन दो दिनों से पुन: सुबह लोग सर्दी से बचने की कोशिश करते नजर आए।
दो दिनों तक रहेगा शीतलहर का असर
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की वादियों तथा तराई में बना हुआ है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को पश्चिम हिमालय से टकराएगा। इसके चलते 13 जनवरी तक बर्फबारी और वर्षा की संभावना है। इसका असर विदर्भ की ओर आ रही हवाओं पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि कम से कम अगले दो दिनों तक और विदर्भ शीतलहर की चपेट में बना रहेगा। हवा में गति बनी रहेगी। इससे ठंड और चुभन लोगों को परेशान करेगी।
न्यूनतम तापमान 7.1
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो विदर्भ व छत्तीसगढ़ में सबसे कम रहा। महाराष्ट्र में जलगांव व नाशिक के बाद तीसरे क्रम पर रिकार्ड किया गया। वहां क्रमश: 6 डिग्री व 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। उपराजधानी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे रहा। आर्द्रता अधिकतम 81 तथा न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मंत्रिमंडल की मंजूरी, कोतवालों के मानधन में भी हुई बढ़ोतरी
दैनिक भास्कर हिंदी: लंदन के बाद नागपुर में ही है नेशनल फायर सर्विस कॉलेज, लागत 30 करोड़ बढ़ी फिर भी काम आधा-अधूरा
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर स्टेशन पर एक ही समय पर आने वाली गाड़ियों में अक्सर लोग बैठकर कहीं और पहुंच जाते हैं - जानिए कैसे होती है गफलत
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर से हज पर जाएंगे 408 यात्री, मुंंबई में खुला महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का ड्रा
दैनिक भास्कर हिंदी: नई वोटर लिस्ट में 40 हजार कम हुए नागपुर में मतदाता