- Home
- /
- शहडोल में त्रि-स्तरीय पंचायत आम...
शहडोल में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु चाय

By - Bhaskar Hindi |22 Dec 2021 9:51 AM IST
शहडोल शहडोल में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु चाय
डिजिटल डेस्क शहडोल उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए सामग्री वापसी एवं मतगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों के लिए चाय,नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने हेतु शील बंद निविदा 28 दिसम्बर 2021 को दोपहर 3 बजे तक स्वीकार की जाएगी। निविदा के साथ 5 हजार रूपये नगद राशि कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा कर रसीद संलग्न करना होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
Created On :   22 Dec 2021 3:12 PM IST
Tags
Next Story












