महिला की संदेहास्पद मौत के बाद तनाव

Tension after suspicious death of woman
महिला की संदेहास्पद मौत के बाद तनाव
अमरावती महिला की संदेहास्पद मौत के बाद तनाव

डिजिटल डेस्क, अमरावती। गाड़गे नगर थाना क्षेत्र में आने वाले हबीब नगर में गुरुवार 24 मार्च को दोपहर 3 बजे के दौरान एक 38 वर्षीय महिला की संदेहास्पद मौत के बाद परिसर में तनाव निर्माण हो गया। मृतक के परिजनों ने ससुरालवालों पर रोष व्यक्त करते हुए हत्या का संदेह जताया है। गाड़गे नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम फरीन बानो मो. शकील (38) है। 

बताया जाता है कि मृतक महिला की ससुराल हबीब नगर में है और कुछ ही दूरी पर इस महिला का मायका है। गुरुवार 24 मार्च को दोपहर के समय किसी ने मृतक महिला के भाई को फोन कर जानकारी दी कि, उसकी बहन ने फांसी लगाई है। यह बात सुनकर फरीन बानो के परिवार के सदस्य उसके घर की तरफ दौड़ पड़े। तब ससुरालवालों का कहना था कि, फरीन बानो ने फांसी लगाई है। वह मृतावस्था में थी। परिवार के सदस्य उसे तत्काल जिला अस्पताल ले आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के नागरिक व मृतक महिला के रिश्तेदार जिला अस्पताल पहंुच गए थे।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गाड़गे नगर के थानेदार आसाराम चोरमले तत्काल अपने दल के साथ घटनास्थल आ पहंुचे। साथ ही क्यूआरटी दल को भी बुला लिया गया। स्थिति नियंत्रित कर ली गई। मृतक के परिजनों का कहना था कि, उनकी बेटी फरीन बानो को पति मो. शकील सहित ससुराल के अन्य सदस्य काफी प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने घटना संदेहास्पद होने से फिलहाल आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 


 

Created On :   25 March 2022 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story