- Home
- /
- नाबालिग को घर में अकेला देख चिट्ठी...
नाबालिग को घर में अकेला देख चिट्ठी दिया नहीं लेने पर अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कुही क्षेत्र में एक किशोरी को घर में अकेला देखकर आरोपी युवक उसके घर में प्रवेश किया। उसने किशोरी से 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब मांगा। किशोरी ने किताब देने से इनकार किया तो वह उसे एक चिट्टी निकालकर देने लगा। किशोरी ने चिट्ठी नहीं लिया तो आरोपी उसे अपशब्द कहने लगा। किशोरी ने शोर मचाने की बात की तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। अंत में यह मामला कुही थाने में पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेश राजू इखारकर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महेश इखारकर को पुलिस ने एक किशोरी के साथ अपशब्द कहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी महेश पर आरोप है कि उसने 25 जनवरी से 1 फरवरी के दरमियान करीब 1 बजे यह हरकत की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर के आंगन में कपड़े सुखाने के लिए डाली थी। वह सूखे हुए कपड़ों को निकाल रही थी। इस दौरान आरोपी महेश उसके घर में प्रवेश किया। आरोपी ने किशोरी से पूछा कि वह कौन सी कक्षा में पढ़ती है। किशोरी ने 12वीं कक्षा बताया तो महेश ने उससे 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब मांगी। किशोरी ने उसे किताब नहीं दी, तो वह उसे चिठ्ठी देने लगा। किशोरी ने उसकी चिट्टी नहीं ली, तो वह उससे अनाप शनाप बातें करने लगा। अंत में आरोपी के वहां से भाग जाने पर किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई। परिजनों के साथ किशोरी ने कुही थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मामले की जांच थाने की उपनिरीक्षक शुभांगी तकित कर रही है।
Created On :   4 Feb 2021 2:57 PM IST