- Home
- /
- छह वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म...
छह वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली इलाके में एक 6 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तालिब कमाल उर्फ बैहरा खालिद अंसारी (53) को दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। अारोपी ने यह हरकत अपने दोस्त की बेटी के साथ की। आराेपी बालिका और उसके 3 वर्षीय भाई को दुकान से चीज दिलाने के बहाने ले गया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बालिका को उसके मामा के घर छोड़कर चला गया।
यह की करतूत : आरोपी तालीब कमाल मजदूरी करता है। पिता का मित्र होने से आरोपी का पीड़ित बालिका के घर आना-जाना था। गत 18 जून को रात करीब 8 बजे तालीब कमाल पीड़ित बालिका के घर पहुंचा। घर में बालिका की मां, और छोटा भाई थे। चूंकि, बच्चों का पिता काम पर गया था, तो तालीब बच्चों को यह कहकर अपने साथ ले गया कि, इन्हें खाने की चीज दिला देता हूं और उनके पिता को भी देखकर आता हूं। 10 मिनट बाद आरोपी ने बालिका के भाई को टैक्सी से घर भेज दिया। मां बालिका के लौटने का इंतजार करती रही। रात करीब 11 बजे तक बेटी नहीं लौटी, तो मां को चिंता सताने लगी। इस बीच उसे पता चला कि, बेटी अपने मामा के घर पर है। बालिका रातभर कुछ नहीं बोली। सोमवार को सुबह बालिका को असहनीय वेदना होने पर उसने मां को आरोपी की करतूत बताई। यह सुनकर माता-पिता बालिका को लेकर आरोपी तालीब कमाल के घर पहुंचे। इस दौरान आरोपी से अनबन हो गई। पश्चात पीड़ित बालिका की मां की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
Created On :   22 Jun 2022 7:13 PM IST