- Home
- /
- अचलपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार...
अचलपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया जेल

डिजिटल डेस्क, परतवाडा(अमरावती)। अचलपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार सभी 27 आरोपियों की पुलिस हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया गया है। वहीं, इस जुड़वानगरी की स्थिति सामान्य होने पर अब दिन की संचारबंदी हटा दी गई है। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक संचारबंदी लागू रखी गई है। उल्लेखनीय है कि अचलपुर सांप्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस ने जुड़वानगरी सहित देवमाली व कांडली परिसर में संचारबंदी लागू कर दी थी। प्रकरण में अब तक कुल 27 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
अन्यों की तलाश जारी है। वहीं स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रहने से गुरुवार 21 अप्रैल को परतवाड़ा, देवमाली और कांडली परिसर में दिन की संचारबंदी हटा दी गई थी। केवल अचलपुर शहर में सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढिल देने के बाद संचारबंदी लागू रखी गई थी। लेकिन शुक्रवार को अचलपुर शहर से भी दिन का कर्फ्यू हटा दिया गया है। अब इस जुडवानगरी रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का सभी तरफ तगडा बंदोबस्त तैनात है। शुक्रवार को अभय माथने सहित आरोपियों का पुलिस रिमांंड समाप्त होने पर उन्हें अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया गया है। इस प्रकरण में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की संख्या नहीं बढी है।
Created On :   23 April 2022 4:16 PM IST