- Home
- /
- सड़क किनारे प्रेमी के साथ बैठी...
सड़क किनारे प्रेमी के साथ बैठी प्रेमिका से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क,नागपुर। सड़क किनारे प्रेमी के साथ बैठी प्रेमिका से रेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हुड़केश्वर थानांतर्गत छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आराोपी अनिल वसंता थेटे (37) और बाबा रामदास भगत (36) को पुलिस ने अदालत में पेश किया और अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया। पीड़ित छात्रा का उपचार शुरू है। बता दें कि वह गत दिवस अपने प्रेमी के साथ जबलपुर-हैदराबाद मार्ग पर सड़क किनारे बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दोनों नराधम वहां पहुंचे और छात्रा के प्रेमी की पिटाई कर उसे भगा दिया, उसके बाद छात्रा से दुष्कर्म किया।
जंगल में ले जाकर किया रेप
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को रात करीब 10 बजे अजनी क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा हुड़केश्वर थानांतर्गत जबलपुर-हैदराबाद मार्ग पर आउटर रिंग रोड पर बैठकर प्रेमी के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी अनिल थेटे आैर भगत वहां पहुंचे। दोनों ने उसके प्रेमी की पिटाई कर प्रेमिका से छेड़छाड़ करने लगे आरोपी छात्रा से शारीरिक सुख की मांग करने लगे। इंकार करने पर आराेपियों ने दोनों की पिटाई कर छात्रा को जंगल में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
छात्रा के प्रेमी ने सड़क से भागते समय एक ढाबा मालिक को घटना के बारे में बताया। उसके बाद हुड़केश्वर पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस के साथ उसका प्रेमी घटनास्थल की ओर निकला तब युवती अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर दिखाई दी। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हुड़केश्वर पुलिस ने अपराध शाखा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपी अनिल थेठे और बाबा भगत को 8 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पीसीआर मांगा गया। अदालत ने दोनों आरोपियों काे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Created On :   5 Nov 2018 8:22 AM GMT