बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाले आरोपी अब जमानत की जुगाड़ में

The accused of rape and abortion at gunpoint are now in the guise of bail
बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाले आरोपी अब जमानत की जुगाड़ में
बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाले आरोपी अब जमानत की जुगाड़ में

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एक ही घर में शादी करने वाली दो बहनों में से एक के साथ देवर द्वारा बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म व गर्भपात कराए जाने के मामले में एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। 

जमानत के जुगाड़ में आरोपी पुलिस से बचते फिर रहे
इस घटना में मुख्य आरोपी दीपक, दिलीप, दीपू सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ आरोपी  अग्रिम जमानत के लिए भाग-दौड़ में लगे हैं। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के सारे हथकंड़े भी अपना रहे हैं। करीब पांच माह बाद 29 जून 2021 को पीड़िता की शिकायत पर एमआईडीसी थाने में थानेदार युवराज हांडे के मार्गदर्शन में दुष्कर्म करने व गर्भपात कराए जाने का मामला दर्ज किया गया। 

आरोपियों ने जमानत के लिए दी है अर्जी
उल्लेखनीय है कि यह मामला पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के जनता दरबार में गुहार लगाए जाने के बाद थाने में दर्ज हुआ। आरोपी दिलीप सहित 3 ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों द्वारा थाने के इर्द-गिर्द चक्कर काटते कई बार देखे जाने की चर्चा है। 

पीड़िता और परिजन दहशत में 
सूत्रों के अनुसार आरोपी गिरफ्तार नहीं होने से पीड़िता और उसके परिजन दहशत में हैं। उन्हें डर है कि, आरोपियों ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया था कहीं उसकी पुनरावृत्ति न हो जाए। करीब 5 माह पहले पीड़िता को आरोपियों में से कुछ लोग जबरन मायके से ससुराल ले गए थे। पीड़िता की बड़ी बहन की हिंंगना न्यायालय में गुहार के बाद पीड़िता को मायके लाया जा सका था। पीड़िता तब से दर-दर भटकती रही थी। पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद उसे न्याय मिलने की उम्मीद जागी है। 

Created On :   9 July 2021 12:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story