थाने के डीबी रूम से भागा हमले का आरोपी,पुलिस ने पकड़ा 

The accused of the attack ran away from the DB room of the police station, the police caught
थाने के डीबी रूम से भागा हमले का आरोपी,पुलिस ने पकड़ा 
अमरावती थाने के डीबी रूम से भागा हमले का आरोपी,पुलिस ने पकड़ा 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। गाडगेनगर थानांतर्गत  नवसारी परिसर के एक गिरोह ने दो जगहों पर दो दिन पूर्व सामूहिक हमले किए थे। इसमें एक युवक को चाकू मारकर जख्मी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह में शामिल नवसारी के शिवाजी चौक निवासी दर्शन विकास महल्ले(19)को गिरफ्तार कर लाया था। दर्शन व उसके चार साथियों को न्यायालय ने पुलिस कस्टडी सुनाई थी। पूछताछ के लिए उसे गुरुवार दोपहर पुलिस ने गाडगेनगर थाने में लाया गया। यहां से पुलिस को चकमा देकर दर्शन थाने से भाग निकला। गुरुवार देर रात गाडगेनगर पुलिस ने ही आरोपी को नवसारी के पास के मैदान से हिरासत में लिया है। 

जानकारी के अनुसार शिवाजी चौक परिसर के निवासी दर्शन महल्ले व उसके दो साथियों पर गाडगेनगर थाने में धारा 307, 452, 143, 147, 148, 149, 326 के तहत संगीन मामले दर्ज थे। इस गिरोह में शामिल दर्शन महल्ले समेत उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। तीनों आरोपी शनिवार तक पुलिस की कस्टडी में है। गुरुवार 23 जून को दर्शन व उसके दो साथियों को गाडगेनगर पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में लाया था।  किंतु वहां पुलिस को चकमा देकर वह भाग निकला। बताया जाता है कि उस समय गाडगेनगर थाने में कार्यरत संदीप चव्हाण नामक कर्मचारी तैनात था। पुलिस थाने से कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के भागने का पता चलते ही गाडगेनगर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुहिम चलाई। नवसारी परिसर के एक खुले मैदान में रात 9 बजे छुपा था। जहां से गाडगेनगर पुलिस के डीबी स्क्वॉड ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गाडगेनगर थाने में धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

Created On :   25 Jun 2022 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story