- Home
- /
- आरोपी दिखा रहा था कट्टा, पुलिस...
आरोपी दिखा रहा था कट्टा, पुलिस अधिकारी ने कार पर कर दी फायरिंग

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अकोला से फरार कुख्यात आरोपी सोमवार की सुबह अमरावती पहुंचा इसकी भनक अकोला पुलिस को लगते ही उसका पीछा करते-करते शहर के गाडगे नगर के लक्ष्मी नगर पहुंच गई। तभी आरोपी ने पुलिस को देखकर कट्टा निकाला तो बचाव के लिए अकोला ग्रामीण अपराध शाखा पुलिस ने एक के बाद एक दो फायर कर दिए। घटना से लक्ष्मी नगर परिसर में सनसनी मच गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम अकोला के डाबकीपुरा निवासी आरोपी राजेश बाजीराव राऊत (31) और पवन अनिल काले (19) है। राजेश पर अकोला, बुलढाणा समेत मध्यप्रदेश के विविध जिलों में सेंधमारी, हत्या का प्रयास जैसे 22 मामले दर्ज हैं। तीन साल से आरोपी राजेश पुलिस को चकमा दे रहा था। सोमवार की सुबह अकोला एलसीबी को गोपनीय जानकारी मिली कि, राजेश बुलढाणा में है। अकोला पुलिस ने बुलढाणा से राजेश का पीछा किया। राजेश सोमवार की सुबह गाडगे नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्थित परिजन के घर जा रहा था। तभी अकोला पुलिस उसके पीछे लग गई। जैसे ही राजेश को भनक लगी कि, उसके पीछे पुलिस है तो वह भागने लगा।
बचाव के लिए उसने देसी कट्टा निकालकर पुलिस पर तान दिया। इस पर अकोला पुलिस के एक अधिकारी ने भी अपनी सरकारी रिवॉल्वर निकालकर कार के पिछले पहिए पर फायर किया। जिससे राजेश की कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से टकरा गई। उसे कार से बाहर निकलने को कहा, लेकिन राजेश के हाथ में कट्टा होने से पुलिस ने दूसरा राउंड फायर किया। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गाडगे नगर पुलिस के कब्जे में रहेंगे आरोपी: गिरफ्तार आरोपी राजेश राऊत व पवन काले के खिलाफ एलसीबी के एपीआई गोपाल ढोले की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा, हत्या का प्रयास करने के चलते मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार की दोपहर अदालत में पेश किया गया। 20 अगस्त तक रिमांड में रखने के आदेश दिए हंै। दोनों आरोपी फिलहाल गाडगे नगर पुलिस के कब्जे में रहंेगे। बाद में अकोला पुलिस वारंट पर अपने कब्जे में लेगी।
Created On :   17 Aug 2022 1:05 PM IST