बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रिमांड पर

The accused who raped the girl is on remand
बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रिमांड पर
बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रिमांड पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजनी क्षेत्र में 15 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी विशाल उर्फ दत्तू खाटक सहित उसके तीन साथी  अमित लोखंडे (22), कैलास नगर, प्रशिक गोटे (25), और बिट्टू वाघमारे को अजनी पुलिस ने गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सभी को 26 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पीड़ित बालिका पर दबाव बनाने की चर्चा है। इस मामले में थाने के कुछ पुलिस कर्मियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। 

वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी
सूत्रों के अनुसार आरोपी दत्तू ने साथियों के साथ जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया, उस जगह को वह किसी परिवार से हथिया लिया है। यह परिवार अपना घर छोड़कर किसी दूसरी जगह रहता है। पुलिस के अनुसार पीड़ित बालिका अपनी चचेरी बहन के घर  के पास वसंत नगर में किराए के मकान में रहती है। आरोपी अमित लोखंडे की महिला मित्र से बालिका की दोस्ती हो गई। बालिका पर अमित की नजर थी। अमित ने बदमाश दत्तू खाटक से बालिका की पहचान करा दी। दत्तू बालिका से जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए अमित पर दबाव बनाया। 

महिला के साथ मिलकर बनाई थी योजना
अमित ने अपनी महिला मित्र के साथ योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार की रात बालिका को मुलाकात करने बुलाया। यहां उसकी मुलाकात दत्तू, प्रशिक, अमित और बिट्टू से हुई। पश्चात इन चारों ने बालिका को चाकू दिखाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया और फोटो भी खींची। बाद में बालिका को पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी।

थाने में सेटिंग की चर्चा!
पीड़ित बालिका बुधवार को शाम चचेरी बहन के साथ अजनी थाने में शिकायत करने पहुंची। चर्चा है कि, पुलिस शिकायत दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी। थाने में एक सामाजिक महिला कार्यकर्ता द्वारा पीड़िता पर दबाव बनाए जाने की भी चर्चा है। एक अधिकारी के साथ कार में बैठकर ‘सेटिंग’ करने की चर्चा गुरुवार को दिन भर रही। 

बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को एमआईडीसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी राजदेव टेंगर शाहू (19) है। आरोपी ने बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब बालिका के भाई को दुकान से चिप्स लाने के लिए भेजा और मौका पाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

बड़ी बहन ने देख लिया था 
पुलिस के अनुसार राजदेव शाहू एमआईडीसी क्षेत्र में रहता है। पीड़ित बालिका के माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बड़ी बहन भी घर पर नहीं थी। घर में बालिका और उसका छोटा भाई खेल रहे थे। आरोपी घटना वाले दिन दोपहर में बालिका के घर पहुंचा। उसने बालिका के भाई को पैसे देकर उसे चिप्स लाने भेज दिया। इस बीच बालिका की बड़ी बहन घर लौटी तो उसने आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।
 

Created On :   26 March 2021 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story