लॉकडाउन का झांसा देकर बुजुर्ग के खाते से निकाली रकम

The amount withdrawn from the account of an elderly person by pretending to be a lockdown
लॉकडाउन का झांसा देकर बुजुर्ग के खाते से निकाली रकम
लॉकडाउन का झांसा देकर बुजुर्ग के खाते से निकाली रकम

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ऑनलाइन ठगी का एक वृद्ध शिकार हो गया। वृद्ध को आरोपी यह कहकर झांसा दिया कि, वह बैंक अधिकारी है। जानकारी अपडेट करनी है। लॉकडाउन होने से खाताधारक को बैंक में नहीं बुला सकते। आप एटीएम का कोड नंबर बता दें। कोड नंबर बताते ही आरोपी ने वृद्ध के खाते से 49 हजार 630 रुपए निकाल लिए। शुक्रवार को सक्करदरा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। गौरतलब है कि, महीनों से चल रही जांच-पड़ताल के बाद भी पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

फोन पर ही दे दी गोपनीय जानकारी : पीड़ित तोहित नगर निवासी रहमतुल्ला पठान (73) हैं। 17 जून 2020 को उन्हें किसी अपरिचत व्यक्ति ने फोन कर  खुद को बैंक अधिकारी बताया तथा कहा था कि, बैंक खाते की जानकारी अपडेट करनी है। लॉकडाउन के कारण बैंक में बुलाने में असमर्थ हैं, लिहाजा खाते की जानकारी और एटीएम का कोड नंबर फोन पर ही बता दें। झांसे में आए रहमतुल्ला ने फोनकर्ता को गोपनीय जानकारी दे दी। पश्चात उनके खाते से ऑनलाइन 49 हजार 630 रुपए निकाल लिए गए। घटना के तत्काल बाद शिकायत की गई थी। महीनों जंाच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

Created On :   3 April 2021 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story