बैंक ने 2016 से अब तक के करीब 25 कर्मचारियों की बनवाई सूची

The bank made a list of about 25 employees since 2016
बैंक ने 2016 से अब तक के करीब 25 कर्मचारियों की बनवाई सूची
अमरावती बैंक ने 2016 से अब तक के करीब 25 कर्मचारियों की बनवाई सूची

डिजिटल डेस्क, अमरावती। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राजापेठ शाखा ने 2016 से अब तक बैंक में कार्यरत रहे कर्मचारियों की सूची बनाई है। इस सूची में करीब 25 कर्मचारी-अधिकारियों के नाम है। इसमें पूर्व बैंक प्रबंधक और विशेषकर इस दौरान रहे एक चपरासी का नाम लिया गया है। यह सूची जल्द ही आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी जाएगी। इसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि आकोली रोड निवासी उज्ज्वल मलसने ने 7 अगस्त 2022 को राजापेठ थाने में शिकायत की थी कि यूनियन बैंक में गिरवी रखे उनके 100 ग्राम सोने के गहनों की अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपए है। उसने 3.30 लाख रुपए का कर्ज लिया था। बैंक में आभूषणों की जांच करने पर वह नकली निकलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। इस पर दैनिक भास्कर ने शुक्रवार 12 अगस्त के अंक में यूनियन बैंक राजापेठ में 3 करोड़ रुपए के सोने के गहने बदल कर नकली रखने के मामले का खुलासा किया था। जिस पर पुलिस ने यूनियन बैंक को नोटिस और 13 अगस्त को यूनियन बैंक के कर्मचारी-अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। बैंक प्रबंधन ने अपने स्तर पर ऑडिट भी की। इसमें 89 में से 59 ग्राहकों के गिरवी रखे सोने के आभूषणों को बदलकर नकली रखने की बात बैंक ने खुद स्वीकार की।   आर्थिक व्यवहार में गड़बड़ी के मामले हो रहे उजागर : बैंक में लगातार आर्थिक व्यवहार में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। 3 लाख और 8 लाख रुपए जमा करने के बाद उनकी बैंक में न होने का दावा किया जा रहा है लेकिन मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई।

कब होगी शेष मामलों की जांच?
बैंक पर लगातार आर्थिक व्यवहार में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में कहां-कहां गड़बड़ी कर ग्राहकों के पैसों को चुराया गया है। चोरी गया पैसा किसका माना जा रहा है बैंक का या फिर ग्राहक का? इसे शेष मामलों की जांच कब होगी ? यह प्रश्न अनुत्तरित है। 

Created On :   23 Aug 2022 1:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story