किसी को प्लॉट दिलाने, निवेश करने और किसी को दिया केवाईसी अपडेट करने का झांसा

The bluff of getting a plot, investing and updating KYC given to someone
किसी को प्लॉट दिलाने, निवेश करने और किसी को दिया केवाईसी अपडेट करने का झांसा
धोखाधड़ी किसी को प्लॉट दिलाने, निवेश करने और किसी को दिया केवाईसी अपडेट करने का झांसा

डिजिटल  डेस्क, नागपुर।  शहर में अलग-अलग थानों में ठगी के मामले दर्ज हुए। धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यशोधरा नगर, बजाज नगर और हुड़केश्वर थाने में पीड़ितों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 

 प्रकरण 1  :  10 लाख लेने के बाद नहीं दिया प्लॉट 
यशोधरा नगर क्षेत्र में छग की एक महिला के साथ प्लॉट बिक्री के नाम पर तीन आरोपियों ने 10 लाख रुपए की ठगी  की। आरोपियों ने प्लॉट बिक्री के नाम पर महिला से पैसे तो ले लिए, लेकिन उसे प्लॉट नहीं दिया। पुलिस के अनुसार दुर्ग, छग निवासी सुशीला शाहू (45) ने आरोपी देवेंद्र शाहू (45), उसकी पत्नी उषा शाहू (40), बेटी राखी शाहू  (30), वृंदावन नगर निवासी के खिलाफ ठगी की शिकायत की। पीड़िता सुशीला के अनुसार आरोपियों को  9 सितंबर 2014 से 2 अक्टूबर 2020 के बीच प्लॉट लेने के बदले समय-समय पर करीब  10 लाख रुपए दिए, लेकिन आरोपियों ने न तो प्लॉट लेकर दिया और न ही उसे 10 लाख रुपए वापस किए। यशोधरा नगर पुलिस  ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
 
प्रकरण 2 :  गंवाए 1 लाख रुपए
काछीपुरा निवासी रीना प्रामाणिक (52) ने बजाज नगर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई  है। रीना ने पुलिस को बताया कि 14  मार्च 2021 को सोशल मीडिया पर 210 रुपए में हल्दीराम की थाली का विज्ञापन देखने के बाद दिए गए संपर्क नंबर पर आर्डर देने के लिए संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले ने 10 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस मांगी। बातों-ही बातों में उस व्सक्ति ने रीना से उनके बैंक के बारे में जानकारी भी हासिल कर ली और रीना के बैंक खाते से करीब  99,500 रु. निकाल लिए। बजाज नगर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है। 
 
प्रकरण 3  :  केवाइसी अपडेट करने के नाम पर दो को ठगा
बजाजनगर  थाने में प्रकाश मामिलवार (67), लक्ष्मीनगर निवासी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। प्रकाश को 14 मई 2021 को  मोबाइल नंबर पर केवाइसी अपडेट करने का मैसेज आया। मैसेज को नजरअंदाज करने पर आरोपी ने फोन किया और प्रकाश से कहा कि, वह केवाईसी डिपार्टमेंट से बोल रहा है। आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है।  प्रकाश झांसे में आ गए। आरोपी ने प्रकाश को बीएसएन एलक्वीकसपोर्ट नामक एप डाउनलोड करने की सलाह दी। एप डाउनलोड करने पर आरोपी ने प्रकाश की बैंक डिटेल हासिल कर ली।

पश्चात प्रकाश से ओटीपी नंबर हासिल करने के बाद आरोपी ने बैंक खाते से तीन बार ट्रांजेक्शन कर करीब 1 लाख 53 हजार 625 रुपए निकला लिए। दूसरी घटना में  जुना कैलास नगर निवासी किशोर गोसेवाड़ ने हुड़केश्वर थाने में ठगी की शिकायत की है। किशोर से भी इसी तरह धोखाधड़ी की गई। किशोर को भी 6 दिसंबर 2021 को   केवाईसी. अपडेट करने के लिए मैसेज अाया था। किशोर ने गुगल कस्टमर केयर पर फोन किया था। आरोपी ने किशोर को एनिडेक्स रिमोर्ट डेक्सटाॅप नामक एप डाउनलोड करने का झांसा देकर  10  रुपए का  रिचार्ज करने के  लिए कहा। रिचार्ज करने पर आरोपी ने अलग- अलग समय पर किशोर के बैंक खाते से नकद 40,110 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।

प्रकरण 4  :  निवेश के नाम पर 10 लाख की चपत
व्यंकटेश अपार्टमेंट कीर्ति नगर निवासी सागर चितकुटलावार ने हुड़केश्वर थाने में ठगी की शिकायत की है। सागर से 15 फरवरी 2021 से 27 जनवरी 2022 के बीच आरोपी नीलेश टाले, रामकृष्ण नगर, दिघोरी निवासी ने निवेश के नाम पर ठगी की। आरोपी नीलेश खुद को फाइनेंशियल एक्सपर्ट बताता है। आरोपी ने सागर कई तरह के लालच दिए। निवेश करने पर सागर को फायदे बताए। लालच में आकर सागर ने करीब 10 लाख रुपए निवेश किए। अारोपी ने सागर से  पैसे लेने के बाद कोई निवेश नहीं किया। 
 

Created On :   29 Jan 2022 4:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story